Tuesday, October 20th, 2026

एंटी करप्शन टीम ने जेई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार  

 सीतापुर 
लखनऊ की एण्टी करप्शन टीम की टास्क यूनिट प्रभारी लक्ष्मी नारायण सिंह ने बताया कि हरगांव के विक्कीपुरवा निवासी कैलाश कुमार की ओर से विभाग में शिकायत की गई थी।  लखनऊ से आई एंटी करप्शन टीम की टास्क फोर्स यूनिट ने सीतापुुर में विद्युत विभाग के जेई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता से आरोपी जेई ट्यूबवेल लगाने के लिए रिश्वत मांग रहा था। दोपहर बाद हरगांव में हुई गिरफ्तारी के बाद कोतवाली लाकर केस दर्ज करने की कार्रवाई की गई।आरोप था कि विद्युत विभाग के जेई अधिराज प्रताप वर्मा ट्यूबवेल लगाने के लिए कैलाश से आठ हजार रुपए रिश्वत मांग रहे हैं। इस सूचना के बाद विभागीय जांच शुरू हुई। घटना से जुड़े साक्ष्य इकट्ठा किए गए।

सटीक इनपुट के बाद हरगांव इलाके से जेई अधिराज प्रताप वर्मा को आठ हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। धरपकड़ के बाद जेई को कोतवाली नगर लाया गया। यहां पूछताछ का क्रम काफी देर तक चला। फिर यूनिट प्रभारी लक्ष्मी नारायण सिंह की ओर से दी तहरीर के बाद केस दर्ज हुआ। एण्टीकरप्शन टीम की कार्रवाई के दौरान निरीक्षक गिरीश उपाध्याय, नूरुल हक, प्रवीण कुमार, रेनू सिंह, अनुराधा सिंह, डीपी मिश्रा, संतोष कुमार द्विवेदी, रेणु सिंह, अनुराधा सिंह शामिल रहीं।  

 

Source : Agency

पाठको की राय